कौशाम्बी के मुंगौड़े की खुशबू पहुंचेगी दुनिया तक! सौरभ से हुई हमारी खास बातचीत, सुनिए जरा जुबानी, आप भी दे अपनी राय,पोस्ट को शेयर कर बढ़ाए हौसला!
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लाइव बनेगा कौशाम्बी का मशहूर मुंगौड़ा
कौशाम्बी के पारंपरिक स्वाद ‘मुंगौड़े’ को अब अंतरराष्ट्रीय मंच मिलने जा रहा है। एक जनपद एक उत्पाद (ODOC) योजना के तहत जिले के प्रसिद्ध मूंग आधारित मुंगौड़े का चयन उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में लाइव प्रदर्शन के लिए हुआ है।
📍 स्थान: इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा
📅 तारीख: 25 से 29 सितंबर
बेनीराम कटरा निवासी उद्यमी सौरभ गुप्ता ट्रेड शो में विशेष स्टॉल पर देश-विदेश से आने वाले मेहमानों के सामने लाइव मुंगौड़ा तैयार कर कौशाम्बी के पारंपरिक स्वाद से परिचित कराएंगे।
🌎 ट्रेड शो में 80 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में कौशाम्बी के इस स्थानीय व्यंजन को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का अ