कौशाम्बी: पति-पत्नी विवाद में जमकर हंगामा, बाइक में आग लगाने का प्रयास
सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गोरियो रोड के पास पति-पत्नी के विवाद में हंगामा हो गया।
बताया जा रहा है कि विवाहिता बबिता पटेल अपने परिजनों के साथ हॉस्पिटल में काम कर रहे पति के पास पहुंची थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और महिला ने बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पानी डालकर आग बुझा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर पहुंची 112 पुलिस दोनों पक्षों को सैनी थाने ले गई। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले दोनों का विवाह हुआ था और शादी के बाद से विवाद चल रहा था।
मामला तलाक तक पहुंच चुका है और कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है।
📍 स्थान: गुलामीपुर गोरियो रोड, सैनी थाना क्षेत्र, कौशाम्बी
#कौशाम्बी #सैनी #KushambiNews #Saini #BreakingNews UPNews ViralNews