खरगापुर: खैरा कंचनपुरा गांव में चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
खैरा कंचनपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल सुरेंद्र यादव के परिजन ने बताया कि सुरेंद्र अपने खेत से घर की और वापस आ रहा था रास्ते में रख कर परिवार के चार लोगों ने उसके साथ जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया।