खरगापुर: खरगापुर और दिगौड़ा पुलिस ने 2 गुम महिलाओं को ढूँढ़ निकाला, परिजनों को सौंपा
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारी को गुम बालक बालिकाओं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में खरगापुर थाना पुलिस द्वारा 3 साल से गम एक महिला को दस्तयाब किया गया। और दिगौड़ा थाना पुलिस द्वारा पिछले 1 वर्ष से गम महिला को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।