खरगापुर: खरगापुर थाना पुलिस ने 8 साल से गुम महिला को खोजकर परिजनों को सौंपा
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारी को थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत गुम बालक बालिकाओं महिलाओं की दस्तायाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में खरगापुर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र की 8 साल से गुमशुदा महिला को खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।