खरगापुर: कुड़ीला मध्यांचल ग्रामीण बैंक का पुलिस ने किया चेक, संदिग्ध गतिविधि होने पर सूचना देने को कहा
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कुड़ीला थाना पुलिस द्वारा मध्यांचल ग्रामीण बैंक को चेक किया इस दौरान बैंक एटीएम में तैनात बैंक कर्मचारी व सुरक्षा कर्मियों को एवं आमजन को लेनदेन करते समय सुरक्षा के मानक अपनाने हेतु अवगत कराया गया। संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को सूचित करने का संदेश दिया गया।