खरगापुर: 'हम होंगे कामयाब' अभियान के तहत खरगापुर व मोहनगढ़ सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्यक्रम किए आयोजित
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में खरगापुर मोहनगढ़, बुड़ेरा, दिगौड़ा, देहात सहित अन्य थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र छात्राएं, महिलाएं एवं आमजन को जिम्मेदारी मर्दानगी विषय से अवगत कराया गया। महिलाओं का सम्मान करने उनके अधिकारों कानून के संबंध में जानकारी दी गई।