जहानाबाद: दरधा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, चिंता बढ़ी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
जहानाबाद। दरधा नदी के जलस्तर में अचानक तेजी से बढ़ोतरी होने से नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है। लगातार बढ़ते पानी को देखते हुए आसपास के लोग नदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सामने आए वीडियो में भी नदी का जलस्तर बढ़ता दिखाई दे रहा है। बारिश के बीच पानी बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।