पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के तहत, विभिन्न कांडों में फरार 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
समकालीन अभियान के तहत पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र से अंतर्गत विभिन्न कांडो में फरार 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि ये वारंटी लंबे समय से फरार थे। इनमें से अधिकांश पर काफी संगीन धाराएं लगी हुई हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में अग्रसारित करते हुए मण्डल कारा भेजा गया।