समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर गाजीपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह के व्यक्तित्व, कृतित्व और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने की।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शादाब फातिमा भी मौजूद रही।इस दौरान मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने मुलायम सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने जीवनभर गरीबों, किसानों, पिछड़ों और शोषित-वंचित वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका राजनीतिक जीवन त्याग, संघर्ष, सादगी और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है। नेताजी के विचार और सिद्धांत सदैव समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करते रहेंगे।