जमीन विवाद में बुजुर्ग, बेटे और पोती पर जानलेवा हमलाः जमानियां में तीनों घायल; दो आरोपियों पर केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
#गाजीपुर जिले के #जमानियां कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव में पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद ने शनिवार की देर शाम हिंसक रूप ले लिया। जमीन पर कब्जे की कोशिश का विरोध करने पर 88 वर्षीय बुजुर्ग, उनके पुत्र और पोती पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर उन्हें घायल करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बीते देर रात्रि को दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, #दाउदपुर गांव निवासी 88 वर्षीय रमाशंकर तिवारी पुत्र अमरदेव तिवारी ने अपनी शिकायत में बताया कि पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर उनके पट्टीदारों से विवाद चल रहा है।
इसी रंजिश में पट्टीदार रजनीकांत तिवारी और अजय तिवारी ने उनके साथ ही उनके पुत्र अशोक तिवारी तथा पोती पूजा तिवारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए #GhazipurNews #BreakingNews