घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन
#रेवतीपुर (टौवा), गाजीपुर। गांव में सड़क निर्माण कार्य में कथित तौर पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से जांच कराने तथा मानक के अनुसार सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में सरकारी धन खर्च होने के बावजूद यदि गुणवत्ता से समझौता किया गया तो सड़क जल्द ही खराब हो जाएगी, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक वे इस मामले को लेकर आवाज उठाते रहेंगे।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हैं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं #GhazipurNews #BreakingNews ।