किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक 02.11.2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति (PACC) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समिति के सदस्य सचिव-सह-जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किशनगंज जिला अंतर्गत 40% या अधिक अनुसूचित जनसंख्या वाले कुल 10 ग्राम का चयन आदर्श ग्राम योजना हेतु किया गया था।
चयनित किए गए ग्राम में से कोचाधामन प्रखंड में पांच गांव- भवानीगंज और धनसोना (पंचायत-कुट्टी),
शाहनगर (पंचायत-भगाल), नगरी (पंचायत-काठामाठा) एवं हरिभासा (पंचायत-मौधो), टेढ़ागाछ प्रखंड में दो गांव- घनी फुलसरा (पंचायत चिल्हनिया) एवं हवाकोल खुर्द (पंचायत हवाकोल),
प्रखंड दिघल बैंक में एक गांव- सतमेरी (पंचायत करुवामनी) प्रखंड पोठिया में एक गांव-डुबानोची (पंचायत डूबानोची) तथा प्रखंड किशनगंज में एक गांव- महेशबथना (पंचायत गाछपाड़ा) शामिल है।
ग्राम स्तरीय योजना मूल्यांकन-सह अभिसरण समिति एवं ग्राम सभा की बैठक के उपरांत ग्राम विकास योजना अनुमोदित करके संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जिला को उपलब्ध कराई गई है।
जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभाग स्तर से सभी ग्राम में 2 हाई मास्ट लाइट, प्रत्येक परिवार को 2 रिचार्जेबल LED बल्ब एवं सामुदायिक सेवा केंद्र हेतु आवश्यक सामग्री और उपस्कर उपलब्ध कराया जाएगा।
शेष योजनाओं यथा- नल जल, शौचालय, आँगनबाड़ी, संपर्क पथ, गली-नाली निर्माण आदि को संबंधित विभाग के स्तर से पूर्ण कराया जाएगा।
जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित योजनाओं को प्राथमिकता के स्तर से नियत समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे ताकि चयनित ग्रामों को आदर्श ग्राम की श्रेणी में लाया जा सके ।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। #viralreels #viralreelschallenge #vlog #viralchallenge #videogames #newyork #vacaciones #viajes #makeuphack #2026Goals