किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक- 30.10.2026 को जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार द्वारा आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर 'ओदरा छठ घाट' का संयुक्त रूप से विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर की जा रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया। इस क्रम में घाट की साफ-सफाई, पहुंच पथ, बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
पुलिस कप्तान द्वारा छठ महापर्व के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने तथा भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उक्त निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।
किशनगंज पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं शांतिपूर्ण छठ महापर्व के आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #videogames #vacaciones #makeuphack #vlog #Viajes #2026Goals