किशनगंज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत झाला पंचायत भवन में आज दिनांक 03-11-2026 को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस कप्तान संतोष कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने पहुंचकर लोगों को संबोधित किया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। शिविर में पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।जिला पदाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मियों को आमलोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निष्पादन करने का निर्देश दिया #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #videogames #vacaciones #vlog #viajes