कंप्यूटर सेंटर में आपत्तिजनक हरकत करते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षक और छात्रा, परिजनों ने की धुनाई; वीडियो वायरल
गोरखपुर। जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक कंप्यूटर सेंटर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सेंटर के अंदर कंप्यूटर शिक्षक और एक छात्रा को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे छात्रा के भाइयों ने कंप्यूटर शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, कैम्पियरगंज स्थित इस कंप्यूटर सेंटर में छात्रा पढ़ाई के सिलसिले में आती थी। परिजनों को काफी समय से शिक्षक और छात्रा के बीच अनैतिक गतिविधियों का संदेह था। जब परिजन अचानक कंप्यूटर सेंटर पहुंचे, तो दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
आक्रोशित परिजनों और छात्रा के भाइयों ने आपा खो दिया और कंप्यूटर शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी। सेंटर में हुए इस हंगामे और मारपीट का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिलहाल स्थानीय स्तर पर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 10, 2026