नाली निर्माण को लेकर आपस में भिड़ीं पूर्व और वर्तमान चेयरमैन, सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
हमीरपुर कुरारा नाली निर्माण के मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जहाँ पूर्व और वर्तमान चेयरमैन के बीच सड़क पर ही जमकर हाथापाई हो गई। सड़क पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मामला कुरारा थाना क्षेत्र का है। नाली निर्माण के कार्य को लेकर बहस शुरू हुई थी, जो जल्द ही कहासुनी से बढ़कर हाथापाई और धक्का-मुक्की तक पहुँच गई। विवाद में पूर्व सपा चेयरमैन माया वाल्मीकि और वर्तमान भाजपा चेयरमैन आशा रानी कबीर आमने-सामने आ गईं।
सड़क पर हुए इस हंगामे के बाद दोनों पक्ष कुरारा थाने पहुँचे और एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Hardoi, Hardoi | Sep 10, 2026