बांग्लादेश में युद्धाभ्यास के दौरान चीनी टैंक में विस्फोट: 2 सैन्य जवानों की मौत, 1 आर्मी अफसर गंभीर
ढाका। बांग्लादेश में सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। अभ्यास के दौरान चीनी निर्मित एक टैंक अचानक धमाके के साथ फट गया। इस भीषण हादसे में दो सैन्य जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सेना का एक अधिकारी (आर्मी अफसर) गंभीर रूप से घायल हो गया।
अभ्यास के दौरान हुआ धमाका
जानकारी के अनुसार, बांग्लादेशी सेना के जवान चीनी निर्मित टैंक के साथ नियमित युद्धाभ्यास में शामिल थे। इसी दौरान अचानक टैंक के अंदर जोरदार विस्फोट हुआ और उसमें आग लग गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि टैंक में सवार दो सैनिकों की जान चली गई, जबकि एक उच्च अधिकारी बुरी तरह झुलस गए।
घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायल अफसर को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद चीनी सैन्य उपकरणों और हथियारों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। सेना ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 10, 2026