फर्रुखाबाद: बिजली चोरी की चेकिंग करने गई टीम पर हमला, JE और SDO समेत कर्मी पिटे, वीडियो वायरल
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत पर चेकिंग करने पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों की पिटाई से जेई और एसडीओ समेत अन्य कर्मी चोटिल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
जली विभाग की टीम को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। सूचना के आधार पर जब एसडीओ अजय कुमार और जेई मुख्तार हुसैन अपनी टीम के साथ मकान मालिक सुभाष चंद्र के परिसर में चेकिंग करने पहुंचे, तो वहां मौजूद युवकों और परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया।
कहा-सुनी के बाद आरोपियों ने आक्रामक होकर चेकिंग टीम पर हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में जेई मुख्तार हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई और किसी ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस कार्रवाई:
मारपीट की इस वारदात से गुस्साए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फतेहगढ़ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Hardoi, Hardoi | Sep 10, 2026