नाथनगर: नाथनगर में विषहरी पूजा का हुआ समापन, शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु
नाथनगर में बुधवार को विषहरी पूजा का विधिवत समापन हो गया। शाम में विभिन्न पूजा स्थलों से विषहरी माता की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीतों और माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।