धौलपुर: पुरानी छावनी गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
सदर थाना क्षेत्र के गांव में रविवार दोपहर को कूड़ा डालने गया एक युवक करंट की चपेट में आ गया। बारिश की वजह से ट्रांफार्मर के आसपास की जगह गीली होने के कारण युवक चपेट में आ गया। अचेत अवस्था में युवक को इमरजेंसी में लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौप दिया।