धौलपुर: धौलपुर से सरकारी शिक्षक का अपहरण केला देवी के जंगलों से पुलिस ने कराया मुक्त, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
धौलपुर जिले से अपहृत हुए सरकारी शिक्षक को डीएसटी टीम करौली ने कैलादेवी के जंगलों से सकुशल मुक्त करा लिया है। साथ ही अपहरण करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें धौलपुर पुलिस को सौंप दिया है। करौली एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा ने एक शिक्षक के अपहरण की जानकारी दी।