धौलपुर: सीताराम कॉलोनी में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या पीर पक्ष की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
। निहालगंज क्षेत्र की सीताराम कॉलोनी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना देते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां पीहर पक्ष की शिकायत पर दहेज की खातिर हत्या का मामला करते हुए महिला थाना पुलिस ने मृतक विवाहिता का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया हैं।