धौलपुर: शहर के मचकुंड सरोवर में डूबने से एक युवक की हुई मौत, अचानक पैर फिसलने से हुआ हादसा
धौलपुर के तीर्थराज मचकुंड में रविवार दोपहर नहाने गया एक युवक पैर फिसलने से सरोवर में डूब गया। युवक को सरोवर में डूबता देख मौके पर मौजूद मचकुंड चौकी इंचार्ज कृष्ण अवतार वर्दी पहने ही सरोवर में कूद गए। जिसके बाद सरोवर में डूबे युवक को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।