धौलपुर: सांप काटने पर मरीज को तुरंत ले जाएं अस्पताल झाड़ फूंक के चक्कर में नहीं गबाएं समय
इन दिनों बरसात का समय चल रहा है। ऐसे में सांप निकलने और लोगों को सांप काटने की घटनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं। आधुनिक समाज में सांप काटने की घटनाएं उतनी खतरनाक नहीं है, उससे ज्यादा लोगों की रूढ़िवादी सोच घातक है, क्योंकि विज्ञान के इस युग में भी लोग सांप काटने के बाद मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं।