धौलपुर: पेंच वाले हनुमान जी मंदिर के पीछे स्थित सूने मकान में एक चोर ने की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को एक चोर ने सूने मकान के ताले चटका दिए। पीड़ित अपने घर की एक महिला का जन्मदिन मनाने के लिए रेस्टोरेंट पर गए हुए थे। पीछे से घूसे चोर ने वारदात को अंजाम दे दिया। चोर 12 हजार की नकदी के साथ करीब ढाई लाख रुपए के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। कोतवाली पर मामला दर्ज किया।