एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने दी गोरस ग्राम को विकास की सौगात
------
सृष्टि सेवा समिति उदयपुर एवं एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से संचालित ग्राम उदय परियोजना के अंतर्गत गोरस गांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परियोजना के तहत निर्मित एवं विकसित परिसंपत्तियों को स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण समुदाय को समर्पित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीआई कार्ड की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती तरुणा चावला द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत एसीईओ डॉ. अजय उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी श्री एमपी मौर्य, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सौरभ कुशवाह, जनप्रतिनिधि, श्री जयदीप तोमर, गोरस सरपंच श्री रणवीर आदिवासी, श्री नंदाजी गुर्जर, विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए चार विद्यालयों, चार आंगनवाड़ी केंद्रों, दो चेक डैम एवं एक लिफ्ट इरिगेशन परियोजना का निर्माण एवं विकास किया गया है। इसके साथ ही किसानों की कृषि एवं आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 100 स्प्रिंकलर सेट का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर सृष्टि सेवा समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवि सिंह बघेल एवं उनकी टीम सहित संस्था की ओर से श्री सुरेश, श्री नक्षत्र चंद्र एवं श्री नरेश मादावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव श्री सोहन जनावत ने किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों को गांव में विकसित परिसंपत्तियों की सुरक्षा, देखभाल एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई, ताकि इन सुविधाओं का लाभ ग्रामीण समुदाय को लंबे समय तक मिलता रहे।
सृष्टि सेवा समिति और एसबीआई की यह संयुक्त पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण एवं कृषि आधारित आजीविका को मजबूत बनाने के साथ-साथ समुदाय के सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur