पाण्डोला में ऑस्टियो मस्कुलर स्वास्थ्य शिविर आयोजित
-----
आयुष विभाग द्वारा ग्राम पाण्डोला में आंगनबाडी केन्द्र-बी में ऑस्टियो मस्कुलर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित उक्त शिविर में डॉ हेमराज नागर एवं स्वास्थ्य टीम में शामिल श्री चेतन रावत और श्री श्यामसुदंर धाकड द्वारा 47 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में उपस्थित लोगों को आहार विहार दिनचार्य ऋतुचर्या एवं योग की जानकारी दी गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026