माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तखा ग्राम में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम का किया निरीक्षण
--
ग्रामीण स्वच्छता हेतु सुव्यवस्थित ग्रे वॉटर प्रबंधन
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम तखा में जिले की ग्राम पंचायतों के नवाचार - "अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम" का किया निरीक्षण
-
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और बेहतर ग्रे वॉटर प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जन-विश्वास अभियान अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान ग्राम तखा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुँचकर ग्राम में जल निकासी व्यवस्था (अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम) का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंदे पानी के वैज्ञानिक और सुव्यवस्थित निस्तारण के लिए लागू की जा रही आधारित अंडरग्राउंड ड्रेनेज प्रणाली का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह जी ने मुख्यमंत्री को जिले में ग्रे वॉटर प्रबंधन (गंदे जल के पुनर्चक्रण एवं निपटान) के लिए किए जा रहे इस नवाचार और अंडरग्राउंड ड्रेनेज व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता मानकों को बेहतर बनाने और वैज्ञानिक जल प्रबंधन प्रणाली को बढ़ावा देने के इन प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
दिया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन श्री अशोक बरनवाल, सचिव, मुख्यमंत्री श्री सुदाम खाड़े, जनसंपर्क आयुक्त श्री मनीष सिंह, सागर संभाग आयुक्त श्री अनिल सुचारी, आईजी श्री मिथिलेश शुक्ला, डीआईजी श्री विजय खत्री, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
#jansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh