संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के तीसरे दिवस निकली समरसता शोभा यात्रा
--
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में आयोजित श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा के तीसरे दिवस आज समरसता शोभा यात्रा निर्धारित मार्ग से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम अस्तोन से हुआ। इसके पश्चात यात्रा ग्राम पहाड़ी तिलरावन, पपौरा, माड़ूमर एवं पठा पहुंची। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
यात्रा का आयोजन जिला प्रशासन के निर्देशन में किया जा रहा है। इसमें जनजातीय कार्य विभाग की ओर से जिला संयोजक, क्षेत्र संयोजक एवं अधीक्षकों ने सहभागिता की। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से सामाजिक समरसता कलश यात्रा के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार, यात्रा के सह-संयोजक श्री मुकेश अहिरवार, श्री प्रजातंत्र गंगेले सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सुदर्शन फाउंडेशन के समन्वयक श्री शिवम नापित, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के श्री हरीश अहिरवार सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता की।
यात्रा के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में यात्रा को लेकर उत्साह एवं उमंग का वातावरण रहा। शाम को आरती के उपरांत आज की यात्रा का विधिवत समापन किया गया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
1 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026