#बालाघाट
किरनापुर के हिर्री गांव की मंडई में चाऊमीन खाने से 118 बच्चे बीमार, 45 बच्चों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर बच्चों का जाना हाल, सभी की हालत सामान्य एवं खतरे से बाहर
जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिर्री में 21 नवंबर को आयोजित मंडई (मेले) के दौरान चाऊमीन खाने से 118 बच्चे फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार हो गए। बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रात्रि में 45 बच्चों को जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर किया गया है। इसके अलावा 12 वयस्कों को भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#healthminmp
#foodsuppliesmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Nov 22, 2026