#Balrampur ! छात्राओं को करियर और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
अभ्युदय योजना से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बताए तरीके, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी...
#उतरौला (#बलरामपुर)। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत शनिवार को थाना गैड़ास बुजुर्ग पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ईंटइरामपुर स्थित रूदल प्रसाद किसान इंटर कॉलेज में करियर गाइडेंस एवं साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की। इसमें छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई, पुलिस भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सफल अभ्यर्थियों एवं प्रशिक्षकों ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और नियमित अध्ययन के जरिए सफलता हासिल करने के गुर बताए। साथ ही शिक्षा के महत्व और सामाजिक कुरीतियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यशाला में छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, फर्जी कॉल, अनजान लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से बचने के उपाय बताए गए। साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। अंत में छात्राओं से स्वयं सशक्त बनकर अन्य बालिकाओं को भी जागरूक करने की अपील की गई।
#balrampur #balrampurpolice