#Balrampur ! त्योहारों से पहले परिवहन विभाग का शिकंजा, 12 बसों का चालान; ₹1.56 लाख जुर्माना...
#बलरामपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने 17 अक्टूबर को यात्री बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों की जांच करते हुए 12 बसों का चालान कर 1.56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी बलरामपुर के निर्देश पर चलाए गए अभियान में बसों के इमरजेंसी एग्जिट, अग्निशमन यंत्र, लाइटों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। बसों की छत पर निर्धारित सीमा से अधिक सामान लादने तथा चालकों के नशे में वाहन चलाने की आशंका के मद्देनजर ब्रेथ एनालाइजर से भी जांच की गई।
इस दौरान चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे।
बृजेश
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बलरामपुर