जमानत मिलने बाद फिर अखिलेश यादव को दी गाली:50 हजार के मुचलके पर पल्लवी शुक्ला को छोड़ा था, रील फेसबुक पर डाली
⚖️ 50 हजार रुपये के मुचलके पर मिली थी जमानत, वीडियो में पुलिस को भी चुनौती देने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
गोंडा में सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उनका एक नया वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में वह पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी चुनौती देती नजर आ रही हैं।
📌 50 हजार रुपये के मुचलके पर मिली थी जमानत
इससे पहले अखिलेश यादव और यादव समाज के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कौड़िया थाना पुलिस ने पल्लवी शुक्ला को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई के लिए करनैलगंज के एसडीएम के समक्ष पेश किया था, जहां 50 हजार रुपये के मुचलके और कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई थी।
📱 नए वीडियो में भाजपा सरकार और विधायक के समर्थन का भी दावा
वायरल वीडियो में पल्लवी शुक्ला कथित तौर पर अखिलेश यादव और उनकी मां के बारे में अभद्र टिप्पणी करती सुनाई दे रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक बावन सिंह के समर्थन की बात भी कही। वीडियो को लेकर जमानत की शर्तों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है।
🚔 पुलिस ने लिया वीडियो का संज्ञान
कौड़िया थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि शनिवार को वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और कठोर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है।
वरिष्ठ अधिवक्ता बृजलाल तिवारी के मुताबिक, जमानत की शर्तों का उल्लंघन होने पर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित मजिस्ट्रेट कार्रवाई कर सकते हैं। फिलहाल नए वीडियो और जमानत की शर्तों से जुड़े मामले में पुलिस की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।