#Balrampur ! नवरात्रि पर सुरक्षा का पहरा, बलरामपुर में एसपी ने किया फ्लैग मार्च...
शरारती तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, ड्रोन-कैमरों से होगी निगरानी...
#बलरामपुर। शारदीय नवरात्रि को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान व्यापारियों और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुझाव भी लिए।
एसपी ने लोगों से नवरात्रि का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें और त्योहार के दौरान पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी
एसपी ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन और जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहें फैलाने और भड़काऊ टिप्पणियां करने वालों पर साइबर एवं सोशल मीडिया सेल की लगातार नजर रहेगी।
फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, कोतवाली नगर व देहात के प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना प्रभारी, निरीक्षक प्रज्ञान सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
#balrampurpolice