प्रदेश में आबकारी पुलिस फोर्स ने किया पी.टी., परेड ड्रिल
आबकारी पुलिस के अधिकारियों, जवानों ने अलसुबह किया अभ्यास
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers #ExciseDepartment
उदयपुर, 15 नवम्बर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में आबकारी पुलिस फोर्स के लिए नियमित पी.टी., परेड ड्रिल को अनिवार्य किया गया है जिसके तहत सम्पूर्ण प्रदेश में शनिवार एवं रविवार अलसुबह से आबकारी पुलिस फोर्स के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा नियमानुसार पी.टी., परेड ड्रिल, व्यायाम का गहन अभ्यास किया गया।
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के अनुसार वर्दीधारी आबकारी पुलिस के जवानों को नियमित रूप से पी.टी., परेड ड्रिल के लिए निर्देशित किया गया है इससे यूनिफाॅर्म धारण के शिष्टाचार सहित पी.टी., परेड ड्रिल से जवानों में फिटनेस, अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण एवं प्रतिबद्धता के भाव में दृढ़ता आएगी। प्रदेश में उक्त अभ्यास संबंधित जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त आबकारी पुलिस फोर्स की माॅनिटरिंग एवं निर्देशन में किया गया।
आबकारी आयुक्त ने पी.टी., परेड ड्रिल को नियमितता के साथ करने संबंधी आदेश प्रदान किए है साथ ही इसकी मॉनिटरिंग के लिए संबंधित जोन एवं जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सम्पूर्ण प्रदेश में रविवार अलसुबह आबकारी पुलिस फोर्स के अधिकारियों, जवानों ने पी.टी., परेड ड्रिल के तहत सलामी, टर्निंग, सल्यूट एंड रिपोर्टिंग, लाईन एंड फाॅरमेशन, कदमताल, व्यायाम सहित आवश्यक ड्रिल को अनुशासन व नियमों के अनुसार पूर्ण किया।
Girwa, Udaipur | Nov 15, 2026