जनजाति गौरव दिवस पर शिल्पग्राम में जनजाति चित्रकला शिविर आयोजित
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 15 नवंबर। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर तथा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शिल्पग्राम में एक दिवसीय जनजाति चित्रकला शिविर का आयोजन किया गया।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के केन्द्र निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस शिविर में 10 जनजाति कलाकारों को आमंत्रित किया गया। कलाकारों ने पारंपरिक जनजातीय जीवन, संस्कृति एवं लोक परंपराओं पर आधारित चित्राकृतियों का सृजन किया।
इस अवसर पर कलाकारों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। शिविर में राजस्थान के प्रसिद्ध जनजाति कलाकारों ने अपनी-अपनी विशिष्ट शैली में जनजातीय जीवन एवं सांस्कृतिक विरासत को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
चित्रकला शिविर का संयोजन दिनेश कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया। शिविर में पधारे कलाकारों का स्वागत केन्द्र के उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत एवं कार्यक्रम अधिशासी हेमंत मेहता ने किया।
शिविर में फूला मीणा, डिम्पल चण्डात, चन्द्रिका परमार, माया कुमारी गरासिया, अनिता गरासिया, यशपाल बरण्डा, रमेश चन्द्र आसोड़ा एवं प्रवीण बरण्डा सहित जनजाति कलाकारों ने भाग लिया।
Girwa, Udaipur | Nov 15, 2026