Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
image
image

मुख्‍य सचिव द्वारा वीडियों कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से अभियानों के आयोजन के संबंध में दिए निर्देश --- मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन द्वारा बुधवार को वीडिఀयों कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित होने वाले विशेष अभियानों के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान उन्‍होंने 05 जून 2026 को विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक पौधरोपण किये जाने के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिए। उन्‍होंने 12 जून से 18 जून 2026 तक जिले के प्रत्‍येक विकासखण्‍ड एवं नगरीय निकाय मुख्‍यालय पर जनकल्‍याण शिविरों के आयोजन के संबंध में विस्‍तृत रूप से निर्देशित किया गया। जिले में 19 एवं 20 जून तक प्राकृतिक खेती की कार्यशाला आयोजित किये जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। इसी प्रकार 21 जून 2026 को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर योग अभ्‍यास के कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गए। जिला स्‍तर पर एनआईसी कक्ष में कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय,मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,श्री बृजविहारीलाल श्रीवास्‍तव एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #ashoknagar

MORE NEWS

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
-
जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों, लंबित मामलों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री मालवीय ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न हो तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
बैठक में भू-अभिलेखों के अद्यतन कार्य, राजस्व वसूली,  प्राकृतिक आपदा से संबंधित राहत प्रकरणों तथा विभिन्न राजस्व योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने जिले में खाद्य विक्रय दुकानों के लायसेंस बनवाए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर श्री मालवीय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों की शुद्धता बनाए रखने के साथ-साथ शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन आमजन से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।
        बैठक में खण्‍डस्‍तरीय स्‍तरीय समितियों का बैठकों का आयोजन, माफी की भूमि,फार्मर रजिस्‍ट्री,खाद वितरण व्‍यवस्‍था,लघु सिंचाई गणना,सीएम मॉनिट,नगरीय क्षेत्रों में डांग सेंटर का निर्माण,पीएम स्‍वनिधि अंतर्गत ऋण प्रकरण,किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में विस्‍तार से समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिये गए। 
        बैठक में अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री आर. बी. सिण्‍डोस्‍कर, श्री ब्रजबिहारी लाल  श्रीवास्तव, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार  उपस्थित रहे।
#ashoknagar

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित - जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों, लंबित मामलों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री मालवीय ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न हो तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। बैठक में भू-अभिलेखों के अद्यतन कार्य, राजस्व वसूली, प्राकृतिक आपदा से संबंधित राहत प्रकरणों तथा विभिन्न राजस्व योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने जिले में खाद्य विक्रय दुकानों के लायसेंस बनवाए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर श्री मालवीय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों की शुद्धता बनाए रखने के साथ-साथ शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन आमजन से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। बैठक में खण्‍डस्‍तरीय स्‍तरीय समितियों का बैठकों का आयोजन, माफी की भूमि,फार्मर रजिस्‍ट्री,खाद वितरण व्‍यवस्‍था,लघु सिंचाई गणना,सीएम मॉनिट,नगरीय क्षेत्रों में डांग सेंटर का निर्माण,पीएम स्‍वनिधि अंतर्गत ऋण प्रकरण,किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में विस्‍तार से समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिये गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री आर. बी. सिण्‍डोस्‍कर, श्री ब्रजबिहारी लाल श्रीवास्तव, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों संबंधी बैठक आयोजित
--
जिले में आगामी वर्षा ऋतु के दौरान संभावित अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
कलेक्टर श्री मालवीय ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से पूर्ण कर लें। उन्होंने राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, स्वास्थ्य,शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्‍होंने बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान, राहत शिविरों की व्यवस्था, आवश्यक खाद्य सामग्री, पेयजल, दवाइयों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने तथा जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्‍होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग संभावित अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तत्परता एवं गंभीरता के साथ कार्य करें। बैठक में विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
               पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्षा के दौरान नदी, नालों एवं जलाशयों के जलस्तर की सतत निगरानी की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सूचना प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही राहत एवं बचाव दलों को सतर्क रखने, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता बनाए रखने तथा संचार व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। उन्‍होंने पर्याप्‍त सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्‍त पुलिस बल की उपलब्‍धता सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में आश्‍वस्‍त किया । 
       बैठक में स्वास्थ्य विभाग को आपदा की स्थिति में चिकित्सा दल एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित सुधार कार्य करने तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
          बैठक में  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री आर. बी. सिंडोस्कर, बृजबिहारी श्रीवास्तव विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया । 
#ashoknagar

अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों संबंधी बैठक आयोजित -- जिले में आगामी वर्षा ऋतु के दौरान संभावित अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री मालवीय ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से पूर्ण कर लें। उन्होंने राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, स्वास्थ्य,शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्‍होंने बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान, राहत शिविरों की व्यवस्था, आवश्यक खाद्य सामग्री, पेयजल, दवाइयों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने तथा जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्‍होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग संभावित अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तत्परता एवं गंभीरता के साथ कार्य करें। बैठक में विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्षा के दौरान नदी, नालों एवं जलाशयों के जलस्तर की सतत निगरानी की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सूचना प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही राहत एवं बचाव दलों को सतर्क रखने, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता बनाए रखने तथा संचार व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। उन्‍होंने पर्याप्‍त सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्‍त पुलिस बल की उपलब्‍धता सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में आश्‍वस्‍त किया । बैठक में स्वास्थ्य विभाग को आपदा की स्थिति में चिकित्सा दल एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित सुधार कार्य करने तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री आर. बी. सिंडोस्कर, बृजबिहारी श्रीवास्तव विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया । #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर धरना Collector Ashok Nagar PRO Ashok Nagar Jyotiraditya M Scindia #askn #ashoknagar #NewsUpdate

13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर धरना Collector Ashok Nagar PRO Ashok Nagar Jyotiraditya M Scindia #askn #ashoknagar #NewsUpdate

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 3, 2026