राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
-
जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों, लंबित मामलों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री मालवीय ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न हो तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
बैठक में भू-अभिलेखों के अद्यतन कार्य, राजस्व वसूली, प्राकृतिक आपदा से संबंधित राहत प्रकरणों तथा विभिन्न राजस्व योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने जिले में खाद्य विक्रय दुकानों के लायसेंस बनवाए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर श्री मालवीय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों की शुद्धता बनाए रखने के साथ-साथ शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन आमजन से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।
बैठक में खण्डस्तरीय स्तरीय समितियों का बैठकों का आयोजन, माफी की भूमि,फार्मर रजिस्ट्री,खाद वितरण व्यवस्था,लघु सिंचाई गणना,सीएम मॉनिट,नगरीय क्षेत्रों में डांग सेंटर का निर्माण,पीएम स्वनिधि अंतर्गत ऋण प्रकरण,किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री आर. बी. सिण्डोस्कर, श्री ब्रजबिहारी लाल श्रीवास्तव, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
#ashoknagar