मुख्य सचिव द्वारा वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से अभियानों के आयोजन के संबंध में दिए निर्देश
---
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन द्वारा बुधवार को वीडिఀयों कान्फ्रेंस के माध्यम से 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित होने वाले विशेष अभियानों के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक पौधरोपण किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 12 जून से 18 जून 2026 तक जिले के प्रत्येक विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय मुख्यालय पर जनकल्याण शिविरों के आयोजन के संबंध में विस्तृत रूप से निर्देशित किया गया। जिले में 19 एवं 20 जून तक प्राकृतिक खेती की कार्यशाला आयोजित किये जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। इसी प्रकार 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग अभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गए।
जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर,श्री बृजविहारीलाल श्रीवास्तव एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026