आरा: डांस के दौरान महिला डांसर के गले में फंसा सिक्का, सदर अस्पताल में कराई गई भर्ती
Arrah, Bhojpur | Feb 13, 2026 आरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है,जहां एक नाच कार्यक्रम के दौरान खुशियों का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया। स्टेज पर डांस कर रही एक महिला कलाकार ने दर्शकों द्वारा दिया गया सिक्का मुंह में रख लिया और वही सिक्का उसके लिए जानलेवा साबित हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला की है।