मुजफ्फरपुर में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट: पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत
मुजफ्फरपुर शहर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में देर रात बेखौफ अपराधियों ने नगर निगम के वार्ड नंबर 17 की पूर्व वार्ड पार्षद रेखा देवी के आवास को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया है। घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो प्रयुक्त खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
Musahri, Muzaffarpur | Oct 11, 2026