मनोहरथाना: मनोहर थाना में दशहरे पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई
मनोहर थाना में दशहरे पर्व पर कालीखाड़ बालाजी मंदिर से बजरंग दल का अखाड़ा निकला गया । कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश महा सचिव लियाकत अली के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। दशहरा पर्व पर राज मंदिर से भगवान राम की शोभा यात्रा के साथ अखाड़ा निकाला गया ।इस पर जामा मस्जिद यहां शोभा यात्रा व अखाड़ा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।