अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जुड़ेंगी सोनपुर और छपरा की स्थानीय फसलें!
ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने क्षेत्र की कृषि और अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर ले जाने का बड़ा विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि अब सोनपुर मेले के पारंपरिक स्वरूप को आगे बढ़ाते हुए इसे एक आधुनिक ‘ट्रेड फेयर’ के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है, ताकि यहाँ की उपज, संस्कृति और व्यवस्था को सीधे दुनिया के साथ जोड़ा जा सके।
माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनपुर में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी और आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना के माध्यम से सोनपुर और छपरा के किसानों की फसलों को वैश्विक बाजार तक पहुँचाया जाएगा, जिससे हमारे किसानों की उपज अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में बिकेगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
#SonpurMela2026 #HariharKshetraMela #SamratChoudhary #FoodProcessing #BiharAgriculture
Samrat Choudhary Soochna Jansampark Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Saharsa, Bihar | Nov 23, 2026