Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
indradevjimix
सहरसा के महायोगिनी मेले का टेंडर 1.72 करोड़ में फाइनल, इस बार चार धाम यात्रा होगी खास आकर्षण
Kahara, Saharsa
| Nov 23, 2026
MORE NEWS
सहरसा रोजगार मेले में 24 कंपनियों ने लगाया स्टॉल, 2600 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, फ्रॉड की शिकायत भी पहुंची......see more
Kahara, Saharsa | Nov 23, 2026
सहरसा रोजगार मेले में 24 कंपनियों ने लगाया स्टॉल, 2600 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, फ्रॉड की शिकायत भी पहुंची
Kahara, Saharsa | Nov 23, 2026
कटिहार में पप्पू यादव के काफिले का भीषण हादसा, गड्ढे में गिरी स्कॉर्ट गाड़ी; 5 घायल, बाल-बाल बचे सांसद रात 10:45 बजे बेलोरी-सोनैली-सालमारी मुख्य सड़क पर हुआ हादसा, निर्माणाधीन पुल के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा पुलिस एस्कॉर्ट वाहन; सड़क निर्माण में लापरवाही पर सांसद ने उठाए सवाल कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में रविवार की देर रात पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। रात करीब 10:45 बजे काफिले में शामिल पुलिस की स्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जबकि सांसद पप्पू यादव बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, सांसद कटिहार से सोनैली की ओर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बेलोरी-सोनैली-सालमारी मुख्य सड़क पर कुम्हरी के समीप निर्माणाधीन पुल के पास स्कॉर्ट वाहन चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। __पांच लोग घायल, अस्पताल भेजे गए:- हादसे में स्कॉर्ट वाहन में सवार पांच लोगों को चोटें आई हैं। किसी के गर्दन, किसी के माथे तो किसी के पीठ में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत की बात रही कि सांसद पप्पू यादव सुरक्षित बच गए। __सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप:- घटना के बाद सांसद पप्पू यादव ने सड़क निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेलोरी-सोनैली-सालमारी मुख्य सड़क बाढ़ के समय से क्षतिग्रस्त है। इसके बावजूद निर्माणाधीन पुल के पास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। सांसद ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, न बैरिकेडिंग की व्यवस्था थी और न ही वाहनों के आवागमन के लिए उचित डायवर्जन बनाया गया था। उन्होंने संबंधित ठेकेदार कंपनी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता और एसडीओ की जवाबदेही तय करने की मांग की है। बड़ी अनहोनी टली:- सांसद ने घटना को लेकर कहा कि ईश्वर की कृपा और लोगों की दुआओं से सभी की जान सुरक्षित है। बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी गीली थी, जिससे हादसे की गंभीरता कम रही। अन्यथा दुर्घटना और भी भयावह हो सकती थी। इस घटना ने एक बार फिर निर्माणाधीन सड़कों और पुलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। #Katihar #PappuYadav #BiharNews #RoadAccident #Purnea #BreakingNews #KosiSamachar
Kahara, Saharsa | Nov 23, 2026
नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधान परिषद के सभी नवनिर्वाचित माननीय सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह की हार्दिक बधाई एवं सफल, सार्थक और जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएँ। आशा है कि सभी सदस्य जनहित, जनसमस्याओं और बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाएंगे। आइए, मिलकर विकसित और समृद्ध बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। #Bihar #BiharPolitics #BiharNews #BiharLegislativeCouncil #SamriddhBihar
Kahara, Saharsa | Nov 23, 2026
अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जुड़ेंगी सोनपुर और छपरा की स्थानीय फसलें! ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने क्षेत्र की कृषि और अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर ले जाने का बड़ा विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि अब सोनपुर मेले के पारंपरिक स्वरूप को आगे बढ़ाते हुए इसे एक आधुनिक ‘ट्रेड फेयर’ के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है, ताकि यहाँ की उपज, संस्कृति और व्यवस्था को सीधे दुनिया के साथ जोड़ा जा सके। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनपुर में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी और आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना के माध्यम से सोनपुर और छपरा के किसानों की फसलों को वैश्विक बाजार तक पहुँचाया जाएगा, जिससे हमारे किसानों की उपज अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में बिकेगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। #SonpurMela2026 #HariharKshetraMela #SamratChoudhary #FoodProcessing #BiharAgriculture Samrat Choudhary Soochna Jansampark Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Saharsa, Bihar | Nov 23, 2026
*"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई* ◆◆ *जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज सोमवार को 30 लोगों की समस्या को सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया गया निदेश* सारण, 23 नवम्बर,2026 ◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है। ◆ आज शुक्रवार को जनता दरबार में उपस्थित सभी 30 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के थे। इसके अतिरिक्त भी कुछ अन्य विभागों से संबंधित मामले थे , जिनका एक एक करके निष्पादन किया जा रहा है। ◆ सभी आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
Saharsa, Bihar | Nov 23, 2026
ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का भव्य शुभारंभ! माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने दीप प्रज्वलित कर विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनपुर मेले की गौरवशाली विरासत को सहेजते हुए इसे आधुनिक पर्यटन और आर्थिक विकास के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। 22 नवंबर से 23 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस 32 दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए जिला प्रशासन, सारण द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। #SonpurMela2026 #HariharKshetraMela #SamratChoudhary #SaranAdministration #BiharDevelopment Samrat Choudhary Soochna Jansampark Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Akashvani Patna आकाशवाणी पटना District Administration Saran - Official Bihar Tourism Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar Ministry of Tourism Incredible India Samrat Choudhary FansClub | सम्राट चौधरी Samrat Choudhary Fanspage
Saharsa, Bihar | Nov 23, 2026
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किसान हित में बड़ी घोषणा! ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के साथ-साथ किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रगतिशील भूमि अधिग्रहण और विकास प्रोत्साहनों की घोषणा की: • 55% विकसित भूमि की वापसी: लैंड पूलिंग मॉडल के तहत 100 कट्ठा भूमि देने वाले भूस्वामियों को 55% (55 कट्ठा) पूर्णतः विकसित भूमि वापस दी जाएगी, जो सड़क, जलापूर्ति, एसटीपी (STP) और पार्क जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी। • स्वैच्छिक भूमि दान पर 10% अतिरिक्त दर: ग्रामीण क्षेत्रों में मिलने वाले मानक चार गुना मुआवजे के साथ-साथ, विकास कार्यों के लिए स्वेच्छा से अपनी भूमि देने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा 10% अतिरिक्त भूमि दर प्रदान की जाएगी। . . #FarmerFirst #BiharDevelopment #SonpurMela #CMBihar #LandDevelopment Samrat Choudhary Soochna Jansampark Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Revenue & Land Reforms Dept. आकाशवाणी समाचार पटना Bihar Tourism Incredible India Samrat Choudhary FansClub | सम्राट चौधरी Samrat Choudhary Fanspage
Saharsa, Bihar | Nov 23, 2026