पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के पास गेसिंग का धंधा फल-फूल रहा है, सभी के हाथों में कलरफुल कागज, वीडियो वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के पटना जंक्शन के पास गेसिंग का धंधा फल फूल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग नजर आ रहे हैं और सभी के हाथों में कलरफुल कागज है। बताया जा रहा है की इन सभी कागज पर यूनिक कोड लिखा हुआ है। जिसे गेसिंग के धंधे में टोकन कहते हैं। वहीं यह वीडियो पटना जंक्शन के पास की बताई जा रही है।