पटना ग्रामीण: पटना में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी पर कटाक्ष करते हुए कहा, फुरसत मिलेगी तो जनता को दर्शन देंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं इसे लेकर विपक्ष के द्वारा कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को फुरसत मिलेगी तब तो वह जनता को दर्शन देंगे।