पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्रेलर देख लिया है
बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने रविवार दोपहर 1:00 बजे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। नीरज कुमार बबलू ने कहा कि लालू प्रसाद यादव बुजुर्ग हो गए हैं और इसीलिए उनका बयान भी बुजुर्गों की तरह ही आता है। मौके पर उन्होंने बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए की जीत पर कहा कि लालू प्रसाद यादव ने ट्रेलर देख लिया है।