पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- पता नहीं कब भाग जाते हैं और कब यात्रा पर निकलते हैं
बिहार सरकार के मंत्री सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार दोपहर 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव के बिहार यात्रा को लेकर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो दिलीप जायसवाल ने कहा कि पता नहीं कि वह कब भाग जाते हैं और कब यात्रा पर निकलते हैं और यह बात खुद उन्हें भी नहीं पता है।