पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना क्षेत्र के युवक ने पिता पर 2013 में मां की हत्या का आरोप लगाया, मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने बताया कि 2013 में उसकी मां का उसके पिता ने हत्या कर दिया था और उसके 1 साल बाद उन्होंने उस युवक यानी कि अपने बेटे को भी घर से निकाल दिया था। कुछ साल पहले अपनी दो बेटियों को भी घर से भगा दिया था।मामले को लेकर रविवार दोपहर 1:00 बजे कोतवाली थाना पुलिस ने जानकारी दी है।